Skip to main content

गरीबी के पार

गरीबी के पार

बहुत से लोग हैं, जो यह मानते हैं कि गरीबी उनकी किस्मत है। लेकिन दुनिया के अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स कहते हैं कि अगर आप गरीब पैदा हुए हैं, तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीब मरते हैं, तो जरूर आपकी गलती है। ओशो का कहना है कि गरीबी कुछ नहीं है, बल्कि अमीर बनने के लिए वास्तविक प्रेरणा है। धन, वैभव और प्रचुरता का होना स्वाभाविक है। लेकिन बहुत से लोग अज्ञानता की वजह से गरीबी का आनंद ले रहे हैं।

यह समझना बेहद जरूरी है कि पैसा न तो अपने आप में बुरा है और न ही यह किसी बुराई की जड़ है। दरअसल, पैसा तो विनिमय का जरिया भर है। किसी चीज की जड़ हमारी मानसिकता और विचारों में होती है।

मशहूर लेखक जोसेफ मर्फी कहते हैं कि गरीबी भी दूसरे मानसिक रोगों की तरह ही एक रोग है। इसका होना कोई गुण नहीं है। हमें इसका इलाज ही करना होता है। इस दुनिया में आप किसी दड़बे में रहने, चिथड़ों में सजने और भूखे रहने के लिए नहीं आए हैं। आपको खुशहाल, समृद्ध और कामयाब होना ही चाहिए। वह आगे कहते हैं कि पैसे को कभी गंदा और बुरा मत समझो। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप स्वयं ही इसे अपने से दूर जाने के लिए पंख दे रहे हैं। याद रखें, जिस चीज की आप आलोचना करते हैं, उसे खो  देते हैं।

मशहूर लेखक वालेस डेलोइस  वत्लेस अपनी किताब द साइंस ऑफ गेटिंग रिच  में कहते हैं कि कम से संतुष्ट हो जाना पाप है। एक आदमी, जो प्रचुरता में नहीं रहना चाहता, वह असामान्य है। पूर्ण रूप से आत्मिक रहने के लिए किसी भी व्यक्ति को प्रेममय होना जरूरी है, लेकिन गरीबी के कारण प्रेम पूरी तरह से व्यक्त होने से रह जाता है। इसलिए अमीर बनिए, अमीर होना आपका अधिकार है।

Comments

Popular posts from this blog

आगे सफर था और पीछे हमसफर था..

आगे सफर था और पीछे हमसफर था.. रूकते तो सफर छूट जाता और चलते तो हमसफर छूट जाता.. मंजिल की भी हसरत थी और उनसे भी मोहब्बत थी.. ए दिल तू ही बता,उस वक्त मैं कहाँ जाता... मुद्दत का सफर भी था और बरसो का हमसफर भी था रूकते तो बिछड जाते और चलते तो बिखर जाते.... यूँ समँझ लो, प्यास लगी थी गजब की... मगर पानी मे जहर था... पीते तो मर जाते और ना पीते तो भी मर जाते. बस यही दो मसले, जिंदगीभर ना हल हुए!!! ना नींद पूरी हुई, ना ख्वाब मुकम्मल हुए!!! वक़्त ने कहा.....काश थोड़ा और सब्र होता!!! सब्र ने कहा....काश थोड़ा और वक़्त होता!!! सुबह सुबह उठना पड़ता है कमाने के लिए साहेब...।। आराम कमाने निकलता हूँ आराम छोड़कर।। "हुनर" सड़कों पर तमाशा करता है और "किस्मत" महलों में राज करती है!! "शिकायते तो बहुत है तुझसे ऐ जिन्दगी, पर चुप इसलिये हु कि, जो दिया तूने, वो भी बहुतो को नसीब नहीं होता".. अजीब सौदागर है ये वक़्त भी!!!! जवानी का लालच दे के बचपन ले गया.... अब अमीरी का लालच दे के जवानी ले जाएगा. ...... लौट आता हूँ वापस घर की तरफ... हर रोज़ थका-हारा, आज तक समझ नहीं आया की जीने के लि...

Bhagavad Gita Chapter 1, Verse 1, Sanskrit, English, Hindi

है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिये / गोपालदास "नीरज

है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिए जिस तरह से भी हो ये मौसम बदलना चाहिए रोज़ जो चेहरे बदलते है लिबासों की तरह अब जनाज़ा ज़ोर से उनका निकलना चाहिए अब भी कुछ लोगो ने बेची है न अपनी आत्मा ये पतन का सिलसिला कुछ और चलना चाहिए फूल बन कर जो जिया वो यहाँ मसला गया जीस्त को फ़ौलाद के साँचे में ढलना चाहिए छिनता हो जब तुम्हारा हक़ कोई उस वक़्त तो आँख से आँसू नहीं शोला निकलना चाहिए दिल जवां, सपने जवाँ, मौसम जवाँ, शब् भी जवाँ तुझको मुझसे इस समय सूने में मिलना चाहिए